सरिस्का पैलेस राजस्थान | Sariska Palace In Hindi

Sariska Palace In Hindi – सरिस्का पैलेस राजस्थान के अलवर जिले में सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है। सरिस्का पैलेस करीब एक हजार साल पुराना महल है। जिसका निर्माण अलवर के राजा ने 1892 में करवाया था। जिसे विशेष रूप से शिकार के लिए जंगल के बीच में बनाया गया था।

राजस्थान में स्थित महलों की दुनिया में एक अलग पहचान है। जिसमें सरिस्का पैलेस भी एक है। सरिस्का पैलेस अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित है। जिसे अब एक होटल में परिवर्तित कर दिया गया है।

सरिस्का पैलेस का इंटीरियर फ्रेंच और शाही वास्तुकला का एक उदाहरण है। होटल में तब्दील हो चुके इस महल में अब स्विमिंग पूल से लेकर स्पा तक की सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इस महल में कई कमरे बनाए गए हैं। ये वही कमरे हैं जिनका इस्तेमाल कभी राजा और रानी किया करते थे। सरिस्का पैलेस शिकार के लिए राजा जय सिंह का पसंदीदा स्थान था।

Sariska Palace Alwar In Hindi

सरिस्का पैलेस, सरिस्का टाइगर रिज़र्व में स्थित है। जो लगभग 800 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। सरिस्का टाइगर रिज़र्व भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया है। और इसे ‘टाइगर रिजर्व’ के रूप में शामिल किया गया है। सरिस्का के जंगलों में अक्सर बाघ देखे जाते हैं। इसलिए यहां हर साल बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।

सलमान और शाहरुख खान की फिल्म करण-अर्जुन की शूटिंग सरिस्का पैलेस एवं भानगढ़ फोर्ट हुई है। फिल्म करण-अर्जुन की शूटिंग के दौरान सरिस्का पैलेस को ठाकुर दुर्जन सिंह का घर भी बनाया गया था।

सरिस्का पैलेस तक कैसे पहुंचें ।

निकटतम रेलवे स्टेशन :- अलवर लगभग 36 KM

निकटतम हवाई अड्डा :- जयपुर लगभग 120 किमी

2 thoughts on “सरिस्का पैलेस राजस्थान | Sariska Palace In Hindi”

  1. इसमे रूम लेना ह्यो तो कैसे ले कहा पर ओर कैसे बूकिंग करे

    Reply

Leave a Comment