करणी माता का मंदिर देशनोक बीकानेर

करणी माता का मंदिर  राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक में स्थित है। जो कि बीकानेर के जिला मुख्यालय से लगभग तीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

माँ करणी के मंदिर को चूहों के मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि माता के मंदिर में हजारों चूहे निवास करते हैं।

माता करणी के मंदिर में चूहों को हमेशा मस्ती और उछलते कूदते देखा जा सकता है

अत्यधिक चूहों को यह अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि भक्तों को माँ करणी कि मुख्य प्रतिमा तक पहुंचने के लिए मंदिर के मुख्य द्वार से अपने पैर खींचने पड़ते हैं।

क्योंकि अगर आप अपने पैरों को उठाकर चलते हैं, तो चूहे आपके पैरों के नीचे आ सकते हैं। जिसके कारण चूहा घायल हो सकता है, जिसे माता के मंदिर में अशुभ माना जाता है।

करणी माता मंदिर में हजारों काले रंग के चूहों साथ सफेद रंग के चूहे पाए जाते हैं। जिन्हे चूहों को काबा कहा जाता है।

कहा जाता है की माता के मंदिर परिसर मैं अगर कोई भक्त सफेद चुहा देखता है तो उसकी मनोकामना पूरी होती है।

माता के मंदिर में आश्चर्यजनक बात यह है कि, हजारों चूहों के बाद भी, मंदिर परिसर में कोई गंदगी नहीं है। और मंदिर परिसर में कोई गंध भी नहीं आती है।

Know More.....

Arrow